आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले 100 से अधिक बच्चे सम्मानित तथा अबतक 400 से अधिक पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र; सामुहिक राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत, झंडा गीत का गायन व मंचन
आज़मगढ़: स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है। इसी क्रम में आज दिनांक- 17.08.2022 को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में अमृत महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले 50 बच्चों को सम्मानित किया गया, अबतक कुल 100 से अधिक बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीआइजी व एसपी आजमगढ़ द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले 70 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया, अभी तक कुल 400 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
उसके उपरान्त जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा देशभक्ति गीत, बांसुरी वादन (बाँसुरी से राष्ट्र धुन), तिरंगा फिल्म के डायलाग, वीर रस से प्रेरित गानों का वादन/नृत्य/नाटक का मंचन किया गया। डीआईजी व एसपी आजमगढ़ तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण द्वारा सामुहिकत राष्ट्रगान/राष्ट्रगीत का गायन करते हुए अमृत महोत्सव का समापन किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल द्वारा किया गया है। उक्त कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजुद थे।