आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना –बिलरियागंज
आज़मगढ़: संक्षिप्त विवरण- दिनांक 23.03.2022 को वादिनी श्रीमती लीला देवी पत्नी शिवचरन निवासी जमीन पड़री थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि जोनिल पुत्र फागू निवासी जमीन पड़री थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ न वादिनी के पति शिवचरन पुत्र स्व0 रामवृक्ष राम को घर के बाहर सिर पर वारकर घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध मु0अ0सं0 46/2022 धारा 323/506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बनाम अभियुक्त जोनिल पुत्र फागु उपरोक्त पंजीकृत किया गया था । जिसमे बाद विवेचना मेडिकल रिपोर्ट के आधार धारा 307 भा0द0वि0 की वृद्धि की गयी है । मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभियुक्त अमित कुमार उर्फ नोजिल पुत्र फागू निवासी जमीन पड़री थाना बिलरियगंज जनपद आजमगढ़ की आज दिनांक 07.08.2022 की गिरफ्तारी की गयी है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 07.08.2022 को उ0नि0 श्याम सिंह मय फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त से वांछित अभियुक्त अमित कुमार उर्फ जोनिल बाहर जाने के फिराक में भवरनाथ चौराहे पर बस का इन्तजार कर रहा हैं, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता हैं। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय हमराह मय मुखबिर खास के प्रस्थान कर भवरनाथ चौराहे पर पहुंचे कि मुखबिर खास ने भवरनाथ मन्दिर के पास सड़क पर खड़े लड़के के तरफ इशारा करके हट बढ गया कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरघार कर रोड के किनारे खड़े व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी को अपना नाम अमित कुमार उर्फ जोनिल पुत्र फागू राम निवासी ग्राम पड़री परानपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ बताया नाम पता तस्दीक होने पर कारण उपरोक्त मुकदमे मे वांछित बताते हुए समय करीब 11.50 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। दौरान गिरफ्तारी मा0 सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 46/2022 धारा 323/307/506 भा0द0वि0 थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अमित कुमार उर्फ जोनिल पुत्र फागू राम निवासी ग्राम पड़री परानपुर थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी स्थान
• भवरनाथ चौराहा जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 श्याम सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 सतिभान सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 संदीप शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।