आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद
आज़मगढ़: 1-पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 05.08.2022 को वादिनी / पीड़िता के साथ राजू उर्फ राजीव गौतम पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम खानकाह थाना सरायमीर आजमगढ़ जो लगभग 5 वर्ष पूर्व से पीड़िता के साथ उसे बहला फुसला कर शादी का झाँसा देकर गलत सम्बन्ध बनाना तथा दिनांक 12-07-2022 को रात्रि 1 बजे वादिनी के साथ गलत सम्बध बनाने का प्रयास व जोर जबरदस्ती करना तथा मना करने पर थप्पड़ से मारते हुए गाली गलौज व जान मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 337/22 धारा- 376/323/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद विवेचना धारा 452 भादवि की वृद्धि की गई।
2. गिरफ्तारी का विवरण - निरीक्षक श्री अशोक दत्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुहर्रम / सावन कांवड मेला/ शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर थे कि सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त राजू उर्फ राजीव गौतम पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम खानकाह थाना सरायमीर आजमगढ़ अपने घर पर आया है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। निरीक्षक मय हमराहीयान के अभियुक्त के घर पर पहुचे अभियुक्त घऱ पर मौजूद मिला जिसे मौके पर ही घेर कर पकड़ लिया चूकि मुकदमा उपरोक्त में राजू उर्फ राजीव गौतम उपरोक्त नामजद अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 10.30 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर वापस थाना आये। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 337/22 धारा- 376/323/504/506/452 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास – उपरोक्त अभियोग
गिरफ्तार अभियुक्त- राजू उर्फ राजीव गौतम पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम खानकाह थाना सरायमीर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.निरीक्षक अशोक दत्त त्रिपाठी थाना निजामाबाद, आजमगढ़
2. का0 कमलेश कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़