Breaking News

जीयनपुर: लड़की भगाने वाले आरोपी के घर हुई मुनादी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खांड गांव में नंदलाल भारती पुत्र मुसाफिर पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 195 /22 धारा 363,366 आईपीसी के तहत अप्रैल माह में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिस पर आरोप था कि लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही है पर अभी तक यह घर नहीं लौटा। जबकि पूर्व में एनबीडब्ल्यू का भी वारंट इसके खिलाफ जारी किया जा चुका है। पुलिस के अथक प्रयास के बाद भी लड़की भगाने के आरोपी अब तक तो कोर्ट में सरेंडर किया एवं नाही पुलिस के हत्थे चढ़ा जिससे लड़की के परिजन काफी परेशान हैं और बार-बार थाना कोतवाली का चक्कर काट रहे हैं।जिसको लेकर जीयनपुर कोतवाली द्वारा इसके 82 की नोटिस जारी कर दुग्गी पिटवा कर इसके घर पर और सार्वजनिक स्थान पर गांव में चस्पा किया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी लाटघाट सौरभ सिंह ने बताया कि अब यदि यह हाजिर नहीं होता है तो इसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।यदि इस पर भी नहीं माना तो  इनाम घोषित करने की भी तैयारी इसके खिलाफ की जा रही है ।नोटिस चस्पा होने के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

और नया पुराने