आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़- आजादी का अमृत महोत्सव मुफ्त प्रिकाशन डोज महाभियान का शुभारंभ के क्रम में रविवार
मालटारी गाँव में स्थित जच्चा बच्चा केंद्र के बगल में बने हाल में लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान लगभग 150 लोगों को डोज लगाया गया।
अमृत महोत्सव मनाए, प्रिकॉशन डोज लेकर जिम्मेदारी निभाए जैसे स्लोगन के साथ रविवार को महाअभियान की शुरुआत हुई।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमन कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों को कोविड की प्रकाशन डोज निशुल्क लगाई जाएगी। कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त होने के 6 माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही। प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी तथा कोविड वैक्सीन की प्रकाशन डोज हेतु पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 का बूस्टर डोज, कोवैक्सीन, कोविशिल्ड एवं 12 से 14 वर्ष के बच्चों, सभी का टीका उपलब्ध है, जिनको भी नहीं लगा है तुरंत लगवा लें।
इस अवसर पर एएनएम शशि यादव, आशा संगिनी विद्योत्तमा यादव, आशा रीता राय, प्रतिमा चौरसिया, चंपा देवी, एनजीओ सुपरवाइजर राज नरायन राय उपस्थित रहे।