Breaking News

डीएफएसएमईसी एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 18 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) योजनान्तर्गत गवर्निंग बोर्ड एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत डीएफएसएमईसी एवं अन्य केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन कृषि प्रौद्योगिकी/तकनीकी के बारे में किसानों को जागरूक बनाने, ज्ञानवर्धन करने तथा समुचित उपयोग हेतु दक्षता उन्नयन के उद्देश्य से अन्तर्राज्यीय, राज्य के अन्तर्गत तथा जनपद के अन्तर्गत किसानों का प्रशिक्षण कराया जाये। उन्होने कहा कि किसानों को अन्तर्राज्यीय प्रशिक्षण, राज्य के अन्तर्गत प्रशिक्षण, जनपद के अन्तर्गत आवासीय प्रशिक्षण तथा जनपद के अन्तर्गत प्रशिक्षण देकर लाभान्वित कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को कृषि की नवीनतम प्रौद्योगिकी के सफल प्रयोगों को देखकर विश्वास करने के सिद्धांत पर लक्ष्य बनाकर भ्रमण कराया जाये। उन्होने कहा कि राज्य के बाहर, राज्य के अन्दर एवं जनपद के अन्दर भ्रमण कर आने वाले किसानों का उपयोग सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि भ्रमण पर जाकर नवीनतम प्रौद्योगिकी का ज्ञान अर्जित करने वाले किसान अन्य कृषकों के बीच जाकर अपनी जानकारी को साझा करें। 
जिलाधिकारी ने कहा कि कलस्टर का प्रदर्शन अलग-अलग ब्लाकों के अलग-अलग गांवों में किया जाये। उन्होने कहा कि मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ाने के सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक किया जाये। उन्हें बताया जाये कि विभाग द्वारा किस योजना के अन्तर्गत उर्वरा शक्ति बढ़ायी जा सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में धान एवं गेहुॅ की उत्पादकता में वृद्धि करें। उन्होने कहा कि किसानों को नवीनतम उन्नतशील कृषि यंत्रों का वितरण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पात्र किसानों को किया जाये। उन्होने कहा कि बड़े अनुदान वाली योजनाओं का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष वितरित किये गये 80 प्रतिशत के अनुदान वाले यंत्रों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि पात्र व्यक्ति ही योजना का लाभ ले रहा है।
उप निदेशक कृषि श्री मुकेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत कलस्टर प्रदर्शन, बीज वितरण, पौध एवं मृदा सुरक्षा प्रबन्धन, कृषि उपकरण एवं कृषि यंत्र, सिंचाई प्रबन्धन यंत्र, फसल पद्धति आधारित कृषक प्रशिक्षण, लोकल इनिशिवेटिव मद, परियोजना प्रबन्धन दल आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक श्री मुकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने