आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ व्यापार मंडल संयुक्त रूप से अजमतगढ़ कस्बा में तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान भारत माता की जयकारों से पूरा कस्बा गुंज उठा वही कस्बा वासियों ने अपने अपनी दुकान पर खड़े होकर तिरंगा यात्रा का किया सम्मान। आजादी के अमृत महोत्सव पर कतारबध्द होकर तिरंगा यात्रा अजमतगढ़ कस्बे में निकाली इस दौरान पूरा कस्बा भारत माता के जयकारा से गुंज उठा वही कस्बा में दुकानदार अपनी अपनी दुकान पर खड़ा होकर तिरंगा यात्रा का सम्मान किये। कस्बा भ्रमण के पश्चात अजमतगढ़ शंकर जी की मूर्ति के पास तिरंगा यात्रा की समाप्ति हुई। कस्बे में सभी लोग सैकड़ों की संख्या में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। मुख्य रूप से अजमतगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश जायसवाल कन्हैया अग्रवाल अरविन्द जायसवाल जितेंद्र गुप्ता, अजय साहनी अरशद सोहराब अहमद अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सैकड़ों की संख्या में बाजार वासी मौजूद रहे।