आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: जीयनपुर नगर पंचायत में चैयरमेन पद के लिये तैयारी कर रहे अभिषेक राय द्वारा जीयनपुर हाइडिल के मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
इस दौरान सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, भजन कीर्तन के साथ ही आमजन ने प्रसाद स्वरूप भंडारे का भोजन ग्रहण किया।
इस मौके पर अभिषेक राय ने कहा कि- जन्माष्टमी के पवन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें नगर के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया, साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे यदि जनता ने मौका दिया तो नगर का विकास कर नगर को प्रगति पर लाने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान मौके पर संदीप सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, शिवम, विकास राय भोलू आदि लोग मौजूद रहे।