आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – वादी सरवन यादव पुत्र पुरुषोत्तम यादव ग्रा0 आराजी नौबरार किता -1 (निबिहवा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के लिखित प्रार्थना कि दिनांक 17.03.2022 को रात्रि 11.30 बजे विपक्षीगण द्वारा शोर मचाने व हुड़दंगई करने से वादी के भाई लक्षमन यादव द्वारा मना करने पर अभि0गण द्वारा एक राय होकर अपने अपने हाथ मे लाठी डण्डा राड गड़ासा व फरसा लेकर वादी के भाई के उपर जान से मारने की नियत हमला कर मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर देना तथा बचाने हेतु आये हरिहर , दीपक व सन्दीप को भी मार पीट कर गंभीर रुप से घायल कर देने व गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो जाने व इलाज हेतु घायलों को वेदान्ता अस्पताल आजमगढ़ मे भर्ती होने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 80/2022 धारा 147/148/149/307/323/352/504/506 भादवि बनाम 1. रामविनय पुत्र राजेन्द्र यादव, 2. रामजनम पुत्र राजेन्द्र यादव 3. राजेन्द्र पुत्र मुंशी यादव 4. करिया पुत्र मुंशी यादव 5. दीपक पुत्र दयाराम यादव 6. रजनीश पुत्र रामअशीष यादव 7. अभिषेक पुत्र लालचन्द यादव 8. लल्लन पुत्र रामनाथ यादव 9. गुडडू पुत्र वंशी यादव समस्त निवासीगण अराजी नौबरार करखिया किता -1 (निबिहवा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण - उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा आज दिनांक 07.08.2022 को देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित पेण्डिंग विवेचना जाँच प्रा0पत्र व चेकिग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन मे मामूर थे दौरान चेकिंग इस्माईलपुर ढाला के पास से समय करीब 09.50 बजे एक नफर वांछित अभियुक्त (1) रजनीश पुत्र रामअशीष यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता – 1 (निविहवा बडई का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 80/2022 धारा 147/148/149/307/323/352/504/506 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः- (1) रजनीश पुत्र रामअशीष यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता-1 (निविहवा बडई का पुरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
का0 रामनिवास यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़