आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आजमगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा ज़िला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इस्माइल फारुकी के नेतृत्व में निकाली गई।
बाइक तिरंगा यात्रा हाफिज से निकल कर नरौली तक समाप्त हुई। देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज, बाइक में छोटे तिरंगे, गले में रिबन बांध बाइक रैली में हिस्सेदारी की। युवक द्वारा राष्ट्रध्वज का लहराना रैली में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ ही देखने वालों में भी देशभक्ति का जज्बा भर दिया।
तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने वाले गगनभेदी नारे भी लगाए और देश की एकता व अखंडता का अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे बतौर मुख्यातिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी ने 13 से 15 अगस्त तक आवाहन किया की वह अपने घर के साथ पड़ोस के घरों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि आजादी के दीवानों की याद में निकाली गई तिरंगा यात्रा से युवाओं में देशभक्ति की भावना विकास करेगी।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में बलिया जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जावेद कमर. फुरकान खान पूर्व जिला महामंत्री. आज़म खान जिला मंत्री. फरीद मलिक जिला उपाध्यक्ष. फरहान खान जिला महामंत्री. साकिब राजा आदि उपस्थित रहे।