Breaking News

स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 अगस्त-- देश की आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनांक 11 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय के मार्ग निर्देशन में आज मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी  मनोज कुमार मौर्य, सीडीपीओ पल्हनी केके सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रणीत श्रीवास्तव ‘हनी’ एवं चित्रांश महासभा के अध्यक्ष  सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री  जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुमन राजपूत, नगर उपाध्यक्ष वंदना पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह आजमगढ़ में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 
आज विशेष यह रहा कि चित्रांश महासभा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि  प्रणीत श्रीवास्तव ‘हनी, चित्रांश महासभा के अध्यक्ष  सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री  जगदम्बा लाल श्रीवास्तव के साथ लगभग सैकड़ों लोगों द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा हाइडिल चौराहे से पूरे जोश एवं उत्साह के साथ चलकर राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होते ही पूरा हाल भर गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द चित्रांश समन्वयक/आयोजक संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राहुल प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत सुर कोकीला मंगला सलोनी वाराणसी एवं ढ़ोलक सम्राट श्री सुभाष कन्नौजिया और राजकुमार शाह के डायरेक्शन में गीट नाट्य-‘ऐ वतन’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों द्वारा प्रतिबन्धित किये गये गीतों पर आधारित शानदार प्रस्तुति की गयी। श्री सृष्टिधर महतो झारखण्ड द्वारा छाउ नृत्य की प्रस्तुति की गयी, जो काफी सराहनीय रहा। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि कि इसी क्रम में कल दिनांक 15 अगस्त को भी राहुल प्रेक्षागृह में मध्यान्ह 12ः00 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने से युवा पीढ़ी में देश के प्रति देश प्रेम बढ़ेगा एवं युवा पीढ़ी अपने संस्कृति से जुड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस तरह के कार्यक्रमों से आम जन में देश के प्रति देश प्रेम, देश भक्ति जागृत होगी एवं देश के प्रति समर्पित होगी। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आम जन मानस से अपील किया कि दिनांक 15 अगस्त को राहुल प्रेक्षागृह में डॉ0 मन्नू यादव वाराणसी द्वारा देशभक्ति बिरहा लोक गायन एवं श्री मुन्ना लाल यादव आजमगढ़ द्वारा धोबिया नृत्य द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल हों।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी बिन्नी श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, माही चित्रांश, अंशिका चित्रांश, स्वास्थ्य विभाग से जेपी यादव, सोशल मीडिया प्रभारी सुनैना सिंह, समाज सेवी कृष्णा श्रीवास्तव, पूर्व प्रोफेसर अजय कुमार श्रीवास्तव, बिट्टु यादव, पीयूष यादव सहित अधिक संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं आम जनमानस उपस्थित रहे। 

और नया पुराने