Breaking News

वृहद अभियान चलाकर समस्त सरकारी कर्मियों को प्रिकाशनरी डोज से किया जायेगा आच्छादित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

• 16 से 23 अगस्त तक चलेगा अभियान 

आजमगढ़, 20 अगस्त 2022 : भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रदेश में दिनांक 15 जुलाई 2022 से आगामी 75 दिनों के लिये "कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव" संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में कोविड संक्रमण की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत जनपद में प्रिकाशनरी डोज से आच्छादित समस्त वयस्क पात्र नागरिकों का समयबद्ध टीकाकरण किये जाने एवं कोविड टीकाकरण की गति को त्वरित गति से बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी का।
डॉ तिवारी ने बताया कि अभियान का लक्ष्य 3240900 रखा गया है, जिसमें 16 से 20 अगस्त तक  60719 लोगों को प्रिकाशनरी डोज से आच्छादित किया गया है। जबकि जनपद में अब तक कुल  411364 लोगों को प्रिकाशनरी  डोज से आच्छादित किया जा चुका है। 
उपर्युक्त के क्रम में दिनांक 16 से 23 अगस्त 2022 तक वृहद अभियान चलाकर जनपद के राजकीय कार्यालयों में भी वर्क प्लेस पर कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (सीवीसी) स्थापित कर समस्त छूटे हुये सरकारी सेवारत कर्मियों को प्रिकाशनरी  डोज से आच्छादित किया जाये। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार  ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रिकाशनरी डोज़ का टीकाकरण शत- प्रतिशत करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाये।  प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उस लक्ष्य को प्रतिदिन के अनुसार अपडेशन का कार्य पूरा किया जाए। सत्रों के आयोजन के दौरान कोविड एप्रोप्रियेट बिहैवियर का अनुपालन अवश्य सुनिश्चित किया जाये। 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि  इस अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के समस्त ऐसे वयस्क नागरिक जो कोविड वैक्सीन की द्वितीय डोज प्राप्त करने की तिथि से 6 महीने अथवा 26 सप्ताह की अवधि पूर्ण कर चुके हैं, को सरकारी टीकाकरण केन्द्रों पर निःशुल्क प्रिकाशनरी डोज से आच्छादित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे राजकीय कार्यालय, जहां कर्मियों की न्यूनतम संख्या 100 या इससे अधिक है, वहां वर्क प्लेस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (सीवीसी) स्थापित कर प्रिकाशन डोज के लिए वांक्षित लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। 100 से कम कर्मियों की संख्या वाले कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों के लिये निकटतम राजकीय कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर प्रिकाशनरी डोज टीकाकरण के लिए संयुक्त वर्क प्लेस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर (सीवीसी) स्थापित करने की व्यवस्था है।

और नया पुराने