आजमगढ़ 04 सितम्बर-- जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिनांक 03 सितम्बर 2022 को माध्यमिक शिक्षा परिषद हेतु कक्षा 09 से कक्षा 12 तक अधिकृत प्रकाशको की एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के क्रय विक्रय वितरण के संदर्भ में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं पुस्तक विक्रेताओं के साथ शिब्ली नेशनल इ0का0 आजमगढ़ में एक बैठक आहुत की गयी।
बैठक में जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों द्वारा स्वीकार किया गया कि विद्यालय में प्रत्येक छात्र/छात्राओं एवं शिक्षको को अवगत करा दिया गया है कि अधिकृत प्रकाशक की पुस्तकों से ही पठन-पाठन का कार्य सुनिश्चित किया जाय। पुस्तक विक्रेताओं द्वारा आश्वासन दिया गया कि हम लोग अधिकृत प्रकाशक की पुस्तको का ही विक्रय करेंगे तथा अनाधिकृत प्रकाशक की पुस्तक के विक्रय का निषेध करते है एवं आवश्यकता पड़ने पर विद्यालयों में एवं जग-जगह स्टाल लगा कर पुस्तकों का विक्रय किया जायेगा।
पुस्तक विक्रेताओं द्वारा मांग की गयी कि विभिन्न प्रकार के प्रकाशन की गाइड, मेटजी, गेस पेपर आदि किस अधिकार पत्र के तहत प्रकाशित की जाती है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस संबंध में विभाग से मार्ग दर्शन ले कर समस्या का समाधान किया जायेगा। जनपद में किसी भी अनधिकृत प्रकाशन की पाठ्य पुस्तक गाइड, मेटजी, गेस पेपर आदि का प्रचलन एवं व्यवहृत पूर्णतः निषिद्ध है।
प्रधानाचार्यों एवं पुस्तक विक्रेताओं द्वारा अधिकृत प्रकाशक श्री कैला जी बुक्स प्रा0लि0 आगरा, पीताम्बरा बुक्स प्रा0लि0 बिजौली झांसी एवं डायनमिक टेक्स बुक प्रिंटर्स प्रा0लि0 बिजौली झांसी की पाठ्य पुस्तकों का ही क्रय-विक्रय, वितरण एवं पठन- पाठन कराना सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है।