Breaking News

सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज पांचवे दिन प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 21 सितम्बर-- अंत्योदय के उपासक मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत दिनांक 17 से 23 सितंबर 2022 तक मा0 प्रधानमंत्री के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी तथा केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक- प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट भवन के सामने स्थित डॉ0 अंबेडकर पार्क में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई है। 
सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज पांचवे दिन भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस द्वारा अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी से छात्राओं एवं आम जनमानस द्वारा भारत के प्रधानमंत्री जी के जन्म से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित किताबों का वितरण किया गया। 
जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने बताया है कि यह प्रदर्शनी छात्राओं एवं आम जनमानस के लिए प्रेरणाश्रोत है, इस प्रदर्शनी के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के बचपन से अबतक की कहानियों, उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्णय, जनहितार्थ योजनाओं, देश की प्रगति हेतु नवाचार अभियानों को प्रदर्शनी में लगे फ्लैक्सी के माध्यम से छात्राओं एवं आम जनमानस द्वारा जानकारी प्राप्त की गयी। मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी की दर्शकों द्वारा प्रशंसा की गयी। मा0 प्रधानमंत्री जी का जीवनी एक प्रेरणास्रोत है, जो हर उम्र के लोगो को कुछ करने को प्रेरित करती है। 
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में आकर लाभ उठायें एवं दूसरे व्यक्तियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 से 23 सितम्बर 2022 तक प्रत्येक दिन खुली रहेगी। 

और नया पुराने