Breaking News

देवगावँ: कक्षा 07 में पढ़ने वाली छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- देवगांव

आज़मगढ़: 1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण- थाना स्थानीय पर वादिनी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ने शिकायत की, वादिनी की पुत्री जो कक्षा 07 की छात्रा है । घर से स्कूल गयी स्कूल से वापस नही आने के सम्बन्ध में का गुमशुदगी दर्ज की गयी थी, । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 262/2021 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । जिसमें विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर धारा 366ए/328/376 भादवि व 5/6 पाक्सो की बढ़ोतरी की गयी तथा अभियुक्त 1. सुबोध  पुत्र रामसिंह नि0 कोनका नगला थाना उसहैत जनपद बदांयु उ0प्र0 व एक आपचारी का नाम प्रकाश में आया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 अनुपम जायसवाल चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा प्रचलित है।

2. गिरफ्तारी का विवरण- दिनाँक 04.10.2022 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराही द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त सुबोध सिंह पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी कोन का नगला थाना उसहैत जनपद बदायु को मिर्जाआदमपुर हाइवे के पास से समय करीब 12.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है  ।  

पंजीकृत अभियोग - मु0अ0सं0 262/2021, धारा 363/366ए/328/376 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना देवगांव, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-  मुकदमा उपरोक्त  

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. सुबोध सिंह पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी कोन का नगला थाना उसहैत जनपद बदायु 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-

1.उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह थाना देवगांव आजमगढ़।

और नया पुराने