आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- बरदह
पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से मारने व पिकप द्वारा सरकारी जीप मे टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले मे गिरा देने वाला शातिर अभियुक्त दानिश उर्फ विधायक गिरफ्तार, पूर्व में 02 अभियुक्त आसिफ व शाह आलम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
आज़मगढ़ ➡दिनांक 22.09.22 को उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह थाना बरदह द्वारा रात्रि गस्त के दौरान एक अज्ञात सफेद पिकप सवार 5-6 लोगो द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर से मारने पीटने व सरकारी जीप मे पिकप द्वारा टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करते हुए नाले मे गिरा दिया गया, के संबंध मे मु0अ0सं0 326/22 धारा 147,149,332,353,504,307 भादवि व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवा0 अधि0 बनाम सफेद पिकप नं0 व सवार 5-6 लोग नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 गोपाल जी द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।
➡दौराने विवेचना अभियुक्त 1.आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 2. दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़, 3. शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर, 4. रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू साकिन चौहंटा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, 5. दीन नवाज उर्फ कल्लू पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू ग्राम अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ 6. शहनवाज पुत्र फैयाज उर्फ गुड्डू साकिन अबूसैदपुर सरसेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, 7. एकरार पुत्र फिरोज उर्फ सियार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ 8. इम्तियाज उर्फ छोटू पुत्र नेसार साकिन कस्बा देवगांव जोगियाना मुहल्ला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया ।
➡ जिसमें दिनांक- 02.10.2022 को अभियुक्त आसिफ पुत्र अयाज उर्फ मुन्ना साकिन कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ को तथा दिनांक- 03.10.2022 को अभियुक्त शाह आलम उर्फ भोनू उर्फ सोनू पुत्र एकलाख उर्फ इकबाल उर्फ लक्खू साकिन धमौर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था।
➡इसी क्रम मे आज दिनांक 04.10.22 को उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश नि0 ग्राम कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ को बडगहन तिराहे से समय 04.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब पशु चोरी करने व बेचने का हम लोगो का एक गैंग है जिसका मुखिया रिजवान उर्फ लुले पुत्र झिनकू ग्राम चौहट्टा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर जिसमें कुल 8 से 10 सदस्य है । हम लोग दिन में छिट पुट घूम फिर कर जौनपुर, आजमगढ़ मऊ गाजीपुर में रेकी करके रिजवान को बताते है कि रिजवान के योजना के मुताबिक 6 - 7 लोग फरिहां के पास एकत्रित होते है तथा वही योजना बनाकर पिकप से रात में निकलते है तथा योजना के मुताबिक गाय, भैंस , बकरी जो भी मिलता है पिकप पर लाद कर निजामाबाद में उतार देते है गाड़ी में ईंट पत्थर तथा अपने पास असलहे रखते है कि कही पब्लिक या पुलिस से घिरने पर ईंट पत्थर से मारकर भाग सके। रिजवान के पास चोरी की बुलेरो व पिकप है और वही गाड़ी भी चलता है । दिनांक 21/22.09.22 की रात्रि हम सभी लोग फरिहा के पास रिजवान के बुलाने पर इकट्ठा हुए तथा रिजवान द्वारा लायी गयी पिकप पर सवार होकर पहले देवगांव की तरफ गये तथा वहां से जिवली बरदह होते हुए मार्टीनगंज की तरफ जा रहे थे कि पिछे से पुलिस की गाड़ी पीछा करने लगी तब हम सभी साथी दुबरा बाजार से पहले ही गाड़ी के ढाला रखे ईट पत्थर से हम लोग पुलिस की गाड़ी पर ईंट पत्थर मारने लगे जिससे पुलिस की गाड़ी रूक गयी तब रिजवान ने अपनी पिकप बैक करके पुलिस की जीप में धक्का मार दिया जिससे जीप नाले में चली गयी फिर हम लोग भाग गये ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 326/22 धारा 147,149,332,353,504,307 भादवि व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवा0 अधि0 थाना बरदह आजमगढ
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 -223/21 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना देवगांव जनपद आजमगढ
2.मु0अ0सं0 96/22 धारा 3(1) उ0प्र0गैगेस्टर एक्ट थाना देवगांव आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त –
दानिश उर्फ विधायक पुत्र झिनकू उर्फ इद्रीश नि0 ग्राम कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ
पुलिस टीम-
संजय सिंह ( प्रभारी निरीक्षक ) गोपाल जी ( उ0नि0 ) विहंगल यादव (हे0का0) थाना बरदह जनपद आजमगढ