Breaking News

यातायात पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक-04.10.2022 को जनपद आजमगढ़ में  माल वाहक वाहनों से जैसे- ट्रैक्टर ट्राली,डाला, डम्पर इत्यादि पर यात्रा करने वाले अथवा मालवाहक वाहनों से यात्रियो को ढोनें में प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के साथ-साथ ग्रामों में आमजन को जागरुक करने के लिये जागरुकता अभियान भी चलाया गया । अभियान के दौरान जनपद के 195 गांवों में 3222 व्यक्तियों को जागरुक किया तथा चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर ट्राली ,पिकप ,डाला व अन्य मालवाहक द्वारा यात्री ढ़ोने वाले 34 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी तथा जिसमें 01 ट्रैक्टर जिसमें लगभग 30 सवारी व 01 पिकप जिसके ऊपर 05 सवारी बैठे हुये थे, को सीज किया गया तथा 20000 हजार शमन शुल्क वसूला गया । इसके अलावा पुलिस आफिस आजमगढ़ से पहाड़पुर तिराहा तक पैदल गश्त कर आमजन को जागरुक किया गया तथा हेलमेट , तीन सवारी ,नो पार्किंग व अन्य यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही  की गयी । जिसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों का भी चालान किया गया । गश्त /चेकिंग के दौरान शहर के दुकानदारों को भी सड़क पर अतिक्रमण न करने के सम्बन्ध में चेतावनी दी गयी ।

और नया पुराने