आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जनपद वासियो को अवगत करना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस व मैप माई इण्डिया के मध्य से प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुलभ बनाये रखने हेतु एम0ओ0यू0 किया गया है । जिसके माध्यम से अवगत कराया गया है कि Map My India द्वारा स्वदेशी MAPPLS-App के माध्यम से सड़को पर चलने वाले आम जनमानस को यातायात व्यवस्था व सड़क सुरक्षा के लिए एलर्ट किया जायेगा । इस Map के माध्यम से उपयोगकर्ताओ को यातायात सुरक्षा सम्बन्धी एलर्ट जैसे- जुलुस, विरोध रैलिया, वी0आई0पी0 मुवमेन्ट, डायर्वजन एलर्ट ,यातायात जाम, ओवर स्पीडिगं, सड़क दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र, स्पीड ब्रेकर, अन्धा मोड़, घुमावदार सड़क, आदि सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त होगी ।
अतः आम जनमानस से अपील है कि अपने मोबाईल फोन में गुगल प्ले स्टोर के जरिए MAPPLS-App डाउनलोड समय उपरोक्त सुविधाओ का लाभ ले सकते है ।