आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत श्री बाल संघ दुर्गा पूजा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास सहित नगर के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भंडारे का आयोजन में हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष सरवन यादव ने बताया कि दशहरे की मूर्ति विसर्जन के बाद प्रतिवर्ष भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। उसी के क्रम में आज भंडारे का आयोजन किया गया है। वही जीयनपुर नगर पंचायत से चेयरमैन पद के लिए तैयारी कर रहे समिति के पूर्व अध्यक्ष सतीश सोनकर ने कहा कि समिति द्वारा आयोजित भंडारे में नगर के सभी लोग बड़ी श्रद्धा के साथ आते हैं और भोजन ग्रहण करते हैं। मां का आशीर्वाद सबको प्राप्त होता है। और सभी बड़ी श्रद्धा के साथ प्रसाद लेकर घर जाते हैं। यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र मिश्रा,पप्पू पाठक,विवेक सोनकर,अजय पाठक,मुना यादव,पवन श्रीवास्तव,डब्लू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।