थाना कंधरापुर
अवैध असलहा, कारतूस बरामद।
आज़मगढ़: पूर्व की घटना: दिनांक 13.11.2022 को जितेंद्र यादव पुत्र बलवंत यादव निवासी मातनपुर थाना कंधरापुर मोटरसाइकिल से भैंस खरीदने के लिए थाना क्षेत्र रानी की सराय में अपने दोस्त रितेश यादव के घर गया। जितेंद्र यादव के घर वापस न आने पर परिजनों द्वारा थाना कंधरापुर पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसी क्रम में गुमशुदा उपरोक्त के भाई श्रवण यादव द्वारा थानास्थानीय पर सूचना दी गई कि मेरे भाई जितेंद्र को हाथ-पैर बांधकर चढई पुल के पास तमसा नदी में फेंक दिया गया है। उक्त घटना के संदर्भ में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 15.11.2022 को मु.अ.सं. 267/22 धारा 302/201/34 भादवि बनाम 1-रितेश यादव पुत्र मुंशी यादव निवासी चढ़ई थाना रानी की सराय, 2-अब्दुल कादिर पुत्र जालीन निवासी मोर्चा मुजफ्फरपुर थाना कंधरापुर,3- माशूक अली पुत्र शाह निवासी मोर्चा मुजफ्फरपुर कंधरापुर, व रितेश के अन्य साथी नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।
विवेचनात्मक कार्यवाही
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि मनदीप यादव व श्रवण यादव मृतक जितेंद्र यादव के मित्र थें मृतक जितेन्द्र यादव अक्सर चढई गांव भैंस की खरीद फरोख्त के लिए जाता रहता था। मनदीप और श्रवण यादव ने चढ़ई पुलिया पर शाम को जितेंद्र यादव को वापस घर जाते समय रोककर पुल से नीचे बगीचे में बैठाकर बातों में उलझाये रखा तथा मृतक जितेन्द्र के गले में पहले से लगे गमछे से गला कसकर हत्या कर दिया। मृतक के बेल्ट से पैर बांधकर तमसा नदी में फेंक दिया तथा मृतक जितेन्द्र यादव के पास से 43000/- रुपये लूट कर फरार हो गये।
विवेचना के दौरान अभियुक्त श्रवण यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी चढ़ाई थाना रानी की सराय आजमगढ़ व उसकी मां विमला देवी पत्नी रामजीत यादव निवासी चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को दिनांक 17/18.11.2022 की रात्री मे गिरफ्तार कर लिया गया इनके पास से लूट के (7200+10600) कुल 17800/- रु0 बरामद हुआ है।
घटना का अनावरण
आज दिनांक 18.11.2022 को SHO दिलीप कुमार सिंह मय हमराह को मुखविर से सूचना मिली कि कन्धरापुर मे युवक की हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त भोर्रा मकबुलपुर से सेहदा की तरफ आ रहा है कही जाने के फिराक मे है जल्दी किया जाये तो पकडा जा सकता है.
इस सूचना पर SHO दिलीप कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मौके पर पहुचकर चेकिगं के दौरान टार्च की रोशनी मे सामने से आ रही मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस वाले को देखकर कर मोटर साईकिल सवार पीछे मुडकर भागने के असफल प्रयास के दौरान अचानक फिसल कर गिर गया। पुलिस से घिरता देखकर प्र0नि0 को लक्ष्य कर जान मारने की नियत से दो फायर किया पुलिस द्वारा अत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही मे बदमाश के बाये पैर मे गोली लगने से घायल होकर गिर गया जिसको समय 05.35 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंदीप यादव उर्फ लाला यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ के रूप मे हुई। अभियुक्त मंदीप यादव के पास से मुकदमा उपरोक्त में लूटी गयी एक मोटर साइकिल हिरो स्पेलेन्डर प्लस व 9000 रुपया बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त को चिकित्सकीय उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि शेष लूट के पैसे मेरे भाई प्रदीप यादव के पास है, उसको जानकारी है कि यह पैसे लूट के है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर आज दिनांक 18.11.2022 को थाना कन्धऱापुर पुलिस टीम द्वारा प्रदीप यादव पुत्र साहबलाल यादव निवासी चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से लूट के 14000/- रू0 बरामद किये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मंदीप यादव उर्फ लाला यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ (मुठभेंड मे घायल)
प्रदीप यादव पुत्र साहब लाल यादव निवासी चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ
श्रवण यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी चढ़ाई थाना रानी की सराय आजमगढ़
विमला देवी पत्नी रामजीत यादव निवासी चड़ई थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ
बरामदगी
01 अवैध तमंचा .32 बोर
02 खोखा कारतूस
01 जिन्दा कारतूस
01 मोटर साइकिल
कुल 40800/- रुपये नगद (लूट के)
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 267/2022 धारा 302/201/34/394/411 भादवि
2- मु0अ0सं0 274/2022 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 267/2022 धारा 302/201/34/394 भादवि
2. मु0अ0सं0 274/2022 धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. SHO दिलीप कुमार सिंह 2. उ0नि0 जाफर खां 3.का0 अरुण कुमार पाण्डेय 4. का0 भवानीदीन
2. का0 यशवन्त कुमार (सर्विलांस) 2.आलोक कुमार सिंह (सर्विलांस) 3. अभिमीत (स्वाट) 4. सुनिल प्रजापति (स्वाट)