आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: अन्याय शोषण व भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत राष्ट्रीय संगठन, भारत परिषद व नैतिक पार्टी द्वारा नेहरू हॉल आजमगढ़ में, गांव सरकार के मुद्दे को लेकर महासम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में गांव-गांव से चलकर आए महिलाएं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचू यादव प्रदेश महासचिव भारत परिषद, व संचालन सुरेश यादव जिलाध्यक्ष भारत परिषद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र भूषण पांडे राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत परिषद व नैतिक पार्टी, पूर्व न्यायाधीश व विशिष्ट अतिथि मूलचंद चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे।
जनता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्र भूषण पांडे ने कहा कि- जब पूरा देश पूरा सिस्टम संविधान से चल रहा है, तो उसी संविधान में गांव सरकार की भी व्यवस्था दी गई है। आखिर आजादी के 75 सालों के बाद भी यह तीसरी व्यवस्था गांव सरकार लागू क्यों नहीं हो रही है।
गांव सरकार लागू नहीं होने के पीछे प्रमुख कारण है राजनैतिक पार्टियां और राजनेता। जो जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। वही गांव की जनता राज्य सरकारों की गुलाम बनकर अपनी जिंदगी को काट रही है। इसलिए हम लोग आजमगढ़ में महासम्मेलन के माध्यम से संकल्पित हो रहे हैं कि यदि गांव सरकार लागू नहीं होता है। तो आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग मोदी जी को वोट नहीं करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बेचू यादव प्रदेश महासचिव ने कहा कि 75 सालों से नेता पार्टियां सरकारें गांव सरकार को छुपाती चलती आ रही है। लेकिन हम लोग गांव-गांव जाकर जनता के बीच गांव सरकार के अधिकार व 29 विभाग की जनजागृति करा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों से मांग कर रहे हैं कि जब संविधान के अनुच्छेद 243 (6) में गांव सरकार को 29 विभाग का अधिकार दिया गया है। तो पंचायती राज एक्ट की धारा 15 लगाकर गांव को गुलाम क्यों बनाया गया है। क्यों नहीं गांव सरकार लागू हो रहा। जब तक पंचायती राज एक्ट की धारा 15 समाप्त नहीं होगी, तब तक गांव सरकार लागू नहीं हो सकता। इसलिए धारा 15 सरकार तत्काल समाप्त करें।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से मूलचंद चौहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धनंजय चौबे पूर्वांचल प्रभारी, राजेश यादव पूर्वांचल सचिव, अभिनंदन यादव पूर्वांचल उपाध्यक्ष, राणा प्रताप सिंह पूर्वांचल महासचिव, विजय नारायण यादव मंडल अध्यक्ष, बैजनाथ राव वास्तिक मंडल मीडिया प्रभारी, सुरेश यादव जिलाध्यक्ष, मन्नू लाल यादव जिला अध्यक्ष बलिया, सुभाष यादव जिलाध्यक्ष नैतिक पार्टी, फिरोज अहमद जिला सांस्कृतिक मंत्री, अमरजीत राम जिला संगठन मंत्री, सोबिन राजभर ब्लॉक अध्यक्ष अजमतगढ़, सत्यदेव विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महाराजगंज, चंद्रपति चौहान मंडल सचिव, रमेश पटेल नंदू यादव लेढा राम, मुंशी चौहान आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।