आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 25.12.2022 को वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उसकी 14 वर्ष की भान्जी जो घर से दिनांक 06.06.22 को सुबह 06.00 बजे शौच के लिए गई थी लेकिन वापस नही आई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 517/22 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी व अभियुक्त राँकी पुत्र श्याम निवासी ग्राम बेलहा पंचपेडी जिला बेलासपुर (छत्तीसगढ़) का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः-विवेचना के क्रम में उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह को मुखबीर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राँकी पुत्र श्याम निवासी ग्राम बेलहा थाना पंचपेडी जिला बेलासपुर (छत्तीसगढ़) इस समय सुम्भी नहर पर खड़ा है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सुम्भी नहर के पास पहुँचकर अभियुक्त राँकी उपरोक्त को समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 517/22 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट
गिरफ्तार अभियुक्त:-
राँकी पुत्र श्याम निवासी ग्राम बेलहा थाना पंचपेडी जिला बेलासपुर (छत्तीसगढ़) उम्र करीब 19 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण:-
1- उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार थाना जहानागंज आजमगढ़
2- हे0का0 गोबिन्द सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़
3.का0 सुधीर गोस्वामी थाना जहानागंज आजमगढ़