Breaking News

गम्भीरपुर: नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाना व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना गम्भीरपुर

आज़मगढ़: पूर्व की घटना-दिनांक 08.01.2023 को वादी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ द्वारा तहरीर दिया गया कि अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर शादी की झांसा देकर भगा ले गया है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 11/23  धारा 363/366 भादवि पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि  व  ¾ पोक्सो एक्ट की वृद्धि करते हुए विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तारी का विवरणः-आज दिनांक 13.01.2023 को उपनिरीक्षक राकेश तिवारी मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर ने आकर सूचना दिया कि मु.अ.सं.11/2023 धारा 363,366,376 IPC व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त गोमाडीह बाईपास के पास कहीं जाने के फिराक में खड़ा है । अगर जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है। 
मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके बताए गए स्थान पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। 
पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम गोविन्दा उर्फ योगेन्द्र पुत्र स्व0 बृजलाल ग्राम रसूलपुर बाज बहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बताया. 

पंजीकृत अभियोगः- मु.अ.सं.11/2023 धारा 363,366,376 IPC व 3/4 पोक्सो एक्ट

गिरफ्तार अभियुक्त

गोविन्दा उर्फ योगेन्द्र पुत्र स्व0 बृजलाल ग्राम रसूलपुर बाज बहादुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उ0नि0 राकेश  तिवारी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 
का0 सुनील कुमार थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0 सुबाश यादव,थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
का0देवब्रत यादव थाना गम्भीरपुर आजमगढ़

और नया पुराने