आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 13.01.2023 शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन्स आजमगढ़ में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया, परेड में पुलिस लाईन्स तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्यआरक्षी, उपनिरीक्षक व निरीक्षकों द्वारा भाग लिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन्स के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।