आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ़- शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने देर शाम लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित करैला गांव निवासी शिवम मिश्रा के घर 82 की नोटिस चस्पा किया। जीयनपुर कोतवाली के करैला निवासी शुभम मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा पर बहला-फुसलाकर लड़की भगाने का मुकदमा दर्ज है। वह काफी दिनों से न्यायालय से फरार है।न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया,फिर भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी ने आरोपित के घर 82 के नोटिस चस्पा किया।