Breaking News

सगड़ी विधायक को एशिया की सबसे बड़ी संस्था ने किया सम्मानित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल को 'फेलो ऑफ द एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया' से नवाजा गया है। उन्हें यह उपाधि द एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन ऑफ़ इंडिया के विशाखापट्टनम में आयोजित 83rd काँफ्रेंस में दिया गया। इस काँफ्रेंस में इंडिया के अलावा विश्व के नामचीन 7 देशों के चुनिंदा सर्जन को भी सम्मानित किया गया है।
बता दे कि डॉ एचएन पटेल आजमगढ़ की सगड़ी विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। एक सर्जन के तौर पर अब तक लगभग 8 हजार से ज्यादा मरीजों की निशुल्क सर्जरी कर चुके हैं। बातचीत के दौरान सगड़ी विधायक ने बताया कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है। मैंने हमेशा गरीबों की मदद करने के लिए प्रयास किया है। उनका निशुल्क इलाज आज भी करता चला आ रहा हूं, आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।

और नया पुराने