Breaking News

जाम के झाम से कब तक जूझता रहेगा जीयनपुर,आए दिन जाम से जूझ रहे राहगीर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में जाम की समस्या से निजात मिलती नहीं दिख रही है आए दिन राहगीर जाम के झाम से जूझते रहते हैं। जाम की समस्या के चलते लोगों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में काफी मुश्किलें उठानी पड़ती है। घंटे जाम में फंसे होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन भी लगातार प्रयास करती है। लेकिन बावजूद इसके कि यह समस्या आज भी बरकरार बनी हुई है। जीयनपुर चौक पर सिपाहियों की तैनाती की जाती है ताकि जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। लेकिन सड़कों के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण और नियमों के विपरीत होकर वाहनों का चलना जाम की समस्या उत्पन्न कर रहा है, जिससे लोग परेशान होते हैं। कई बार इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास भी किया गया, नगर पंचायत द्वारा सड़कों के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया और कार्यवाही भी हुई। लेकिन उस कार्यवाही के बाद भी जाम खत्म नहीं हो पाया। स्थानीय व्यापारी डब्लू गुप्ता ने बताया की जाम की समस्या से व्यापारियों सहित नगर पंचायत के लोगों को भी दिक्कतें होती हैं। व्यापार पर बुरा असर पड़ता है, क्योंकि ग्राहक उनकी दुकानों पर नहीं पहुंच पाते। उन्होंने बताया कि इसका तत्काल निराकरण जरूरी है, विकल्प के रूप में अंजान शहीद से बड़े वाहनों का प्रवेश रोक कर पकवाइनार बाजार होते हुए रामगढ़ मनिका डीह से लाटघाट रूट डाइवर्ट किया जा सकता है। इसके अस्थाई निदान के लिए यहां पर बाईपास बहुत जरूरी है। तभी जाम की समस्या से हम सभी को छुटकारा मिल पाएगा। लेकिन ऐसा होता संभव नहीं दिख रहा है। अब तो आसपास के लोग इस समस्या के आदी हो गए हैं और उन्होंने जाम से मुक्ति के लिए उम्मीदें भी छोड़ दी है,कि ऐसा कोई वक्त शायद ही कभी आए की जाम के झाम से हम सभी को निजात मिल पाए।

और नया पुराने