आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में सुपर 30 लाइब्रेरी, सेल्फ स्टडी सेंटर एंड सुपर 30 एकेडमी क्लासेज का हुआ शुभारंभ राम नकुल प्रधानाचार्य स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि- कि हर गांव और शहर में इस तरह की लाइब्रेरी होनी चाहिए, ताकि युवाओं को चीजों का सही ज्ञान हो सके और वह देश को आगे बढ़ाने में मदद कर सके।
वही प्रबंधक - राकेश कुमार मौर्य ने कहा बताया कि- अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सुविधा दी गई है ताकि वह यहां पर आकर नई चीजों को सीख सकें और आगे बढ़ सके अपने भविष्य को स्वर सकें इसके साथ ही हमने कम फीस में उत्तम गुणवत्ता और व्यवस्था देने का प्रयास किया है जो अध्यनरत बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
मैनेजमेंट डायरेक्टर - संजय, अशोक ने बताया कि- इस लाइब्रेरी के खुल जाने के बाद सिर्फ अजमतगढ़ नगर पंचायत ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के बच्चों को भी अब काफी सुविधा मिलेगी।