Breaking News

फेयरवेल पार्टी मे 12वीं की छात्राओं को दी गई विदाई,पार्टी में सभी छात्राओं ने लिया हिस्सा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को विदाई पार्टी दी गई और उपहार भी वितरित किए गए व उनके होने वाले पेपरों में अच्छे अंक प्राप्त करें इस बात के लिए भी प्रेरित किया। सीनियर छात्राओं के विदाई को समारोह पूर्वक मनाते हुए स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया।
सीनियर छात्राओं के लिये जूनियर छात्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया, वर्तमान छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक व मार्डन कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजनन के साथ किया गया। 12वीं की छात्रों को पेन और प्लेट देकर विदाई की गई। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को सीनियर छात्रों ने खूब सराहा। छात्राओं ने नृत्य एवं विभिन्न गीतों के गायन से वहां उपस्थित श्रोताओं को खूब लुभाया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या चंदा सिंह ने कहा कि- फेयरवेल पार्टी हमारे विद्यालय की परंपराओं में रही है जिसमें सीनियर छात्राओं की विदाई की जाती है इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना। आगे उन्होंने कहा कि छात्राएं पूरे साल इस पार्टी को लेकर उत्साहित रहती हैं और इसकी तैयारी में लगी रहती है। इस दौरान विद्यालय शिक्षिकाओं में माधुरी राय, आशा राय, प्रिया यादव, सरिता राय, अनुपमा सिंह, शशि प्रभा सिंह, उज्जमी सिद्दीकी,शाइस्ता खातून, सोनी जैसवार,आदि सहित छात्राओं में करिश्मा,मनोरमा, मधु, रोशनी, खुशी, कविता, दीपाली, जूही आदि छात्राएं रही।

और नया पुराने