आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
एक सप्ताह तक कैंप लगाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगा कैंप तीन हजार व्यक्तियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड एक सप्ताह तक कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का होगा कार्य। कैंप लगाकर 1200 लोगों का बना आयुष्मान कार्ड। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक जीयनपुर नगर पंचायत के कार्यालय पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया पहले दिन अधिशासी अधिकारी अमित कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने आयुष्मान कार्ड कैंप का शुभारंभ किया इस दौरान शाम तक 600 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया वहीं नगर पंचायत पर एक सप्ताह तक कैंप लगाकर कल तीन हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने नगर पंचायत व स्वास्थ्य कर्मियों को तेजी के साथ सूचीबद्ध लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने नगर पंचायत के लोगों से कैंप का लाभ लेने की अपील की कैंप में मुख्य रूप से राजू,हरिकेश यादव,आशुतोष,राहुल,अमित,सबरेआलम फूले सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।