आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा दो केदो पर हुई आयोजित प्रवेश परीक्षा में 738 परीक्षार्थी हुए सम्मिलित 220 परीक्षार्थी अनुपस्थित कक्षा 9 व 11 की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न क्षेत्राधिकारी सगड़ी व केंद्र व्यवस्थापक ने किया निरीक्षण प्रशासन रहा मुस्तैद।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जीयनपुर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 व 11 की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई कक्षा 9 में 4 रिक्त सीटों के सापेक्ष ऑनलाइन कल 860 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया वहीं परीक्षा में 673 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए 187 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वही कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा 10 सीटों के सापेक्ष आयोजित की गई जिसमें कुल 98 परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया 65 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए 33 अनुपस्थित रहे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दो केंद्रों पर आयोजित हुई जीयनपुर सेंट जेवियर्स विद्यालय पर 600 परीक्षार्थी व नवोदय विद्यालय पर 360 परीक्षार्थी परीक्षा की व्यवस्था की गई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली में 11:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक आयोजित की गई परीक्षा को लेकर केंद्र पर परीक्षार्थियों की गम गामी रही इस दौरान सड़क किनारे परीक्षार्थी व अभिभावक मौजूद रहे केंद्र पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा वहीं क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी व प्रवेश परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक शशिकांत राय ने भ्रमण कर परीक्षा का निरीक्षण किया इस दौरान शशिकांत राय ने बताया कि उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन लखनऊ में किया जाएगा वहीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च के अंत तक आने की संभावना है इस दौरान जीयनपुर में परीक्षा को लेकर सड़क पर गमहागहमी मची रही।