आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली सभी छात्र छात्राओं को विदाई पार्टी दी गई। उनके होने वाले पेपरों में अच्छे अंक प्राप्त करें इस बात के लिए भी प्रेरित किया। सीनियर छात्र छात्राओं के विदाई को समारोह पूर्वक मनाते हुए स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। 10वीं के छात्र- छात्राओं के लिये क्लास 9वीं के छात्र- छात्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया, 9वीं के छात्र- छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक व मार्डन कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजनन के साथ किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को सीनियर छात्रों ने खूब सराहा। छात्राओं ने नृत्य एवं विभिन्न गीतों के गायन से वहां उपस्थित श्रोताओं को खूब लुभाया।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने कहा कि- 9वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही कम समय में यह कार्यक्रम तैयार किया गया। हम लोग यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि दसवीं के बच्चों का एग्जाम नजदीक है उन्हें किसी भी बात को लेकर बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह थोड़ी सी मेहनत करेंगे तो अच्छे अंकों से परीक्षा को पास कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मैनेजर दीनानाथ शर्मा ने कहा कि- बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही काफी उत्साहित थे। आज का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। परीक्षाएं नजदीक है और बच्चे एकाग्र होकर पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने विद्यालय का और जिले का नाम रोशन करें। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
इस दौरान विद्यालय शिक्षकों में सीमा,वसीम, मुकेश, राज, मोहसिम,श्रद्धा श्रीवास्तव सहित 10वीं के छात्र- छात्राओं में समन हैदर,सलमा,आराधना,दीक्षा, वर्षा, अवंतिका यादव, दीपिका यादव आदि, कक्षा 9 के छात्र- छात्राओं में सीमा,समृद्धि, अन्या, अंशिका, समीक्षा, संध्या, श्रद्धा,आदि रहे वही आदि लोग मौजूद रहे।