Breaking News

जीयनपुर में भुवर अखाड़ा का हुआ शुभारंभ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़:: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में भुवर अखाड़ा का गगन यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन रिफॉर्मर्स ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि- जिस तरह से अखाड़े का प्रचलन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। वही भुवर यादव द्वारा यह छोटा सा प्रयास काफी सराहनीय है। आसपास के पहलवानों को और युवाओं को इस क्षेत्र में अपना दम खम दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी पहलवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। बतादें- आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर बाजार स्थित भुवर अखाड़ा जिसमें पूर्व नगर अध्यक्ष के घर के सामने उनके भाई भुवर यादव ने अखाड़ा बनाया है, और उसमें रोजाना भुवर यादव और उनके कई पहलवान अखाड़े में रोजाना जोर आजमाइश करते हैं। भुवर यादव द्वारा यह छोटा सा प्रयास है। जहां हर रोज कई पहलवान, पहलवानी करने के लिए पहुंचते हैं। अखाड़े में युवा अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम करते हैं. उठक बैठक, वजन उठाना, रस्सी से पेड़ का चढ़ना, दो पहलवान आपस में जोर आजमाइश भी करते हैं. मल्ल विद्या के अनेक गुण सीखने के बाद पहलवानों से कुश्ती लड़ना शुरू हो जाता है। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से अतुल यादव,विपिन यादव,विजय यादव,अमित,पंकज, चंदन,रवि यादव,कृपाशंकर यादव,अजय पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने