Breaking News

सीओ सगड़ी व कोतवाली प्रभारी ने विभिन्न गांवों में जाकर अराजकतत्वों को चिन्हित कर अपराधियों की ली जानकारी l

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में जीयनपुर कोतवाली अन्तर्गत समस्त गावों में बैठक आयोजित की। क्षेत्र में अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली  साथ ही सभी को दिशा निर्देश भी दिए।
जानकारी के अनुसार आजमगढ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में जन समस्याओं के निराकरण व लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस और आम जनमानस के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए शुक्रवार की देर शाम तक क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदि व जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडे व मय हमराह फोर्स ने जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मसोना,अहिरौली सहित आदि गांवों में पहुंचकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक की।
और पुलिस प्रति जागरूक किया। वही सीओ सगड़ी शुभम तोदि ने बैठक के दौरान अराजक तत्वों को चिन्हित करने के साथ ही क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन अपराधियों की चेकिंग कर उनके बारे में विधिवत जानकारी लिया तथा क्षेत्र में पूर्व किसी भी प्रकार के विवाद को लेकर कोई तनाव  की भी जानकारी ली  और लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडे ने बताया कि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिससे छोटे जन समस्याओं का निराकरण,अराजक तत्वों का चिन्हीकरण कर अपराध पर अंकुश लगाकर लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके। जिसके लिए पुलिस प्रशासन क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील होकर निगरानी में जुटी हुई है। अगर किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या हैं तो हमें निडर होकर बताएं हम उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे साथियों ने कहा कि अगर आप किसी भी प्रकार की कोई गोपनीय सूचना हमें देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। हम आपकी इसमें सहायता करेंगे।

और नया पुराने