Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय पर समारोह पूर्वक मना वार्षिकोत्सव।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर व कस्तूरबा विद्यालय पर मना वार्षिकोत्सव हुई शिक्षक अभिभावक बैठक छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया उत्साहवर्धन। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर व कस्तूरबा विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव में जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव व प्रधानाध्यापक जर्रार हुसैन व वार्डन प्रतिमा माधुरी ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोहन लिया वहीं विद्यालय के अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने बैठक कर छात्र प्रगति जानी व एक दूसरे से समस्या साझा किया वही कार्यक्रम के अंत में पुरुषोत्तम यादव ने शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए खुशी मौर्य को सम्मानित किया गया वहीं निपुण छात्र कक्षा 6-अंशिका, कक्षा 7-दीपाली, कक्षा 8 शक्ति मौर्य सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रस्तुति व कार्य पर डायरी पेन आदि देकर उत्साह वर्धन किया गया कार्यक्रम का संचालन हरकेश मिश्रा ने किया वहीं मुख्य रूप से संगीता मौर्य,साधना, सूर्यजीत सिंह,अनुराग आर्य, शरवत खान सहित दर्जनों की संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

और नया पुराने