Breaking News

जीयनपुर कोतवाली पर रविदास जयंती को लेकर हुई शांति कमेटी की बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली पर संत रविदास जयंती को लेकर शांति कमेटी हुई बैठक शांति पूर्ण व भाईचारे के साथ जयंती मनाने की अपील।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 3 बजे जीयनपुर कोतवाली पर रविदास जयंती व आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में रविदास जयंती को लेकर निकलने वाले जुलूस व समस्याओं की जानकारी जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह ने ली वहीं मौजूद लोगों से आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक ढंग से संत रविदास जयंती मनाने की अपील की। और कहा कि  त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। अगर कहीं भी कोई भी समस्या हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि अराजक तत्वों की ओर से पर्व में खलल डालने की कोशिश की गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस के दौरान पुलिस मौजूद रहेगी। इस मौके पर प्रधान जयराम सिंह कुमार गौरव,रविंद्र सिंह,यशवंत सिंह,सरफुद्दीन,अरुण कुमार श्रीवास्तव,सबी रजा,चंद्रप्रकाश विमल,महाप्रधान अर्जुन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने