Breaking News

उपजिलाधिकारी ने नवागत लेखपालों के साथ की बैठक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

नवागत 35 लेखपालों का हुआ सत्यापन।

आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवजात लेखपालों का हुआ सत्यापन नवागत व अन्य लेखपालों के साथ बैठक कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा कर लगाई फटकार दी कड़ी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में 2:00 बजे से सगड़ी तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने नवागत व अन्य लेखपालों के पहली बार बैठक कर परिचय किया वहीं नवागत 35 लेखपालों का सत्यापन की जानकारी ली जिन्हें शासन के निर्देश पर 23 फरवरी को पदभार ग्रहण कराया जाएगा वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं वरासत अंश निर्धारण जनसुनवाई सहित विभिन्न पटलों की समीक्षा कर लेखपालों को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देकर त्वरित रूप से पूरा करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,जसवंत सिंह, विजय वर्मा,कैलाश यादव,स्नेहिल राय,रामसागर सोनी,अनीता सहित दर्जनों की संख्या में नवागत व अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

और नया पुराने