Breaking News

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

रौनापार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आजमगढ-रौनापार थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बांध के किनारे युवक का मिला शव परिजनों ने हत्या का आरोप लगा किया सड़क जाम मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम रौनापार पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझाकर किया शांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजनों में मचा कोहराम।जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली महुला गांव निवासी सुनील पुत्र बेचई उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थिति में सुरौली गांव के पास बंधे के किनारे पड़ा मिला। मंगलवार को दिन में 11:30 बजे के करीब बंधे के किनारे सुनील का शव  ग्रामीणों ने देखा उसके शरीर पर काफी चोटे रही मौके पर सूचना पाकर रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची वही सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूना लिया वहीं रौनापार पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक दो भाई है छोटा भाई संदीप ने पुलिस को तहरीर दे दिया है।
 बता दें कि 4 वर्ष पूर्व इसका गांव का ही मित्र सतवंत पुत्र चंदर मार्ग दुर्घटना में मर गया। मित्र के मृत्यु के बाद उसकी पत्नी पूजा के साथ रहने लगा। पूजा को पहले से 5 बच्चे थे और छठा बच्चा इसका भी गोद में है। मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। मृतक भूंसा लादने का काम करता था ,5 फरवरी को सुबह घर से करीब 7:30 बजे भूसा लादने गया था और आज 11:30 बजे मरने की सूचना मिली।

और नया पुराने