आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- दिनांक 18.12.2021 वादी मुकदमा अंकित सोनी पुत्र संजय सोनी निवासी छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाना पवई पर शिकायत किया गया था कि वादी मुकदमा के पिता को जेल से छुडाने के नाम पर अभियुक्त अमित मोहन तिवारी पुत्र विरेन्द्र तिवारी ग्राम करनपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने वादी से कुल रु0- 202000/- ले लिये और कोइ कार्य नही किये तथा पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसके सम्बन्ध में पवई पर मु0अ0सं0- 190/21 धारा 406/420/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ दौरान विवेचना प्रकाश में आया कि गैंगलीडर अमित मोहन तिवारी पुत्र विरेन्द्र तिवारी निवासी करनपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, मनोज यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी करनपुर थाना अहरौला आजमगढ़ के साथ मिलकर धोखाधडी जैसे अपराध कारित करता है।
➡ उपरोक्त गैंग के कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक अहरौला योगेन्द्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 01.06.2023 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया था।
➡ जिसके क्रम में दिनांक 08.06.23 को थाना अहरौला पर अभियुक्तों 1. अमित मोहन तिवारी पुत्र विरेन्द्र तिवारी निवासी करनपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 2. मनोज यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी करनपुर थाना अहरौला आजमगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0 167/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 1986 पंजीकृत किया गया। है।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 07.03.2024 को थानाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना अहरौला पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 167/23 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 1986 से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी करनपुर थाना अहरौला आजमगढ को बुढ़नपुर चौराहे से समय करीब 10:18 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया ।