आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ सगड़ी में आज बीए, बीएससी, बीकॉम के फाइनल लगभग 350 छात्र- छात्राओं को मोबाइल वितरित किया गया। इस दौरान मोबाईल पाकर बच्चे खुश नजर आए।
प्राचार्य डॉ ए राय ने बताया कि- प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप मोबाईल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें सभी छात्र- छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि मोबाईल का अपने जीवन मे सदुपयोग करेंगे। नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज के टेक्निकल युग मे बच्चों को मोबाईल का बहुत ही महत्वाकांक्षी लाभ मिलेगा। प्रबन्धक कमलेश राय ने छात्र- छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वर्तमान समय में मोबाईल के सदुपयोग की बात कही। इस दौरान महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण मौजूद थे