Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में क्षतिग्रस्त हुए जर्जर नाले के पुल को मरम्मत कर दुरुस्त कराने की उठी मांग।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील परिसर में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जर्जर पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद अप्रिय घटना ना घटे इसके मद्देनजर कुछ ग्रामीणों ने पल की मरम्मत करने की मांग उठाई है।
 जानकारी के अनुसार जीयनपुर चंगईपुर से टेकनगाढ़ा व अन्य ग्राम पंचायतों का संपर्क मार्ग नाला है। जिस पर पुल है जो जर्जर अवस्था में है, पुल का पूर्वी हिस्सा गिर गया है। जिसमें किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। सँवरूपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान महेश कुमार व बृजेश पुत्र रामानंद ने आज संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुए मांग उठाई की जनता की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर पुल की जांच कर कर पुल की मरम्मत कराई जाए। ताकि भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना ना घटे। जिस पर या आश्वासन दिया गया कि इस समस्या पर गंभीरतापूर्ण विचार कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने