आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र में पुनः नवनिर्वाचित एमएलसी विजय पाठक का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर लगाए जय श्री राम के नारे। पुनः एमएलसी बनने के बाद आजमगढ़ प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत।
जानकारी के अनुसार पुनः एमएलसी विजय पाठक नवनिर्वाचित होने के बाद आजमगढ़ जनपद में प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत जिसमें कठैचा ग्राम सभा में ग्राम प्रधान विजय चौहान के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ने माल्यार्पण का स्वागत किया वहीं ग्राम पंचायत में 100 मीटर सीसी मार्ग एम एल सी के द्वारा दिया गया इसके बाद जीयनपुर चौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता दिवाकर सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,परितोष जायसवाल,हिमांशु,आलोक चौरसिया,प्रेम सिंह मंडल अध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रवीण सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया वहीं शाहिद सौदागर सिंह की प्रतिमा के पास अंजना सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भविष्य स्वागत किया जिसके बाद अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व पूर्व विधायक वंदना सिंह ने पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय पर समारोह पूर्वक माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस दौरान पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर विजय पाठक ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय की छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया संचालन विजय सिंह पटेल, ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजमतगढ नगर पंचायत प्रतिनिधि अजय साहनी,दिवाकर सिंह,तारकेश्वर ओझा,नन्हे राय, जगत नारायण,राजेंद्र सिंह मुन्नू सिंह प्रवीण सिंह,अंजना सिंह हिमांशु जायसवाल,आलोक चौरसिया सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।