आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के आर आर इंटरनेशनल स्कूल हरैया में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बतादें- शैक्षिक एवं सह–शैक्षिक गतिविधियों में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं उपलब्धियों जैसे उच्चतम अंक, श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम, विशिष्ट उपलब्धि प्राप्ति, विशेष प्रतिभा प्रदर्शन इत्यादि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वार्षिक परीक्षाफल, पुरस्कार वितरण समारोह 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें क्लास नर्सरी से क्लास 5वीं तक के बच्चों को परीक्षा फल वितरण हुआ।
इस मौके पर प्रबन्धक दिनेश राय ने प्रेरक भाषण के साथ अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया एवं छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दीं। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि ने विद्यालय छात्रों के लिए एक मजबूत नींव रखता है जो उन्हें आने वाले वर्षों में समाज में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका को आत्मविश्वास से अपनाने में सक्षम बनाता है। वही प्रधानाचार्य वागीश राय ने कहा कि वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरष्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम होता है। यह कार्यक्रम स्कूल समुदाय के भीतर छात्रों की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता, पाठ्येतर गतिविधियों और योगदान का जश्न मनाता है।