आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: आजमगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से भुवना भुजुर्ग निवासी उपेंद्र चौहान को जीयनपुर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद समर्थकों में काफी हर्ष व्याप्त है लोग बधाई दे रहे और मुंह मीठा कर रहे हैं। इस मौके पर उपेंद्र चौहान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है वह पूरी लगन निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करूंगा साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है।
ऐसे में संगठन जो भी निर्देश देगा उसके तहत कार्य किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की समस्याओं से लेकर उनके हर पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज को सरकार की नीतियां बताते हुए लोगों को जागरुक भी किया जाएगा। उन्होंने संगठन के सर्वोच्च प्रतिनिधि मंडल का आभार जताते हुए कहा कि मैं अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।