आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अहरौला
आज़मगढ़: पूर्व की घटना का विवरण- दिनांक 07.03.2024 को वादी मुकदमा सिद्धार्थ सिंह उर्फ हैपी सिंह पुत्र बृजेश कुमार सिंह ग्राम शम्भूपुर(पूरा) थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि ऋषिकेश उर्फ रिकी यादव पुत्र बरखू यादव निवासी ग्राम लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का फोटो व अखिलेश यादव के साथ आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/24 धारा 153ख/505 भादवि बनाम रिकी यादव पुत्र अज्ञात साकिन लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना प्रारम्भ की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 08.03.2024 को उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त ऋषिकेश उर्फ रिकी यादव पुत्र बरखू यादव निवासी लेदौरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को बसही बाजार में पास समय करीब 13.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया तथा बाद पुलिस कार्यवाही अभि0 को मा0 न्याया0 भेजा गया।