आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
कराया जा रहा नगर में फवारा द्वारा पानी का छिड़काव।
आज़मगढ़: चिलचिलाती धूप और गर्मी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। बाजार सूने पड़े हैं। आसमान से तेज धूप व भीषण गर्मी के रूप में आग बरस रही है। दोपहर के समय तो गर्म हवा के चलने से लोगों को दिक्कत आ रही है। भीषण गर्मी के कारण बाजार भी सुनसान पड़े हुए हैं। सुबह के दस बजते ही लोग अपने अपने घरों में सिमट जा रहे हैं। गांव हो या बाजार सभी जगह गलियां और सड़के वीरान हो जा रही हैं। गर्मी से लोगों का हलक सूखने लगा है।
ऐसे में जनपद के जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव द्वारा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए जीयनपुर नगर के 11 वार्डो में 13 जगहों पर वाटर एटीएम लगवाया गया है। जिससे आम जनमानस को इस भीषण गर्मी में प्यास से थोड़ी राहत मिल सके। इसके अलावा नगर में फवारा द्वारा पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। ताकि नगर वासियों को गर्मी से राहत मिल सके। बातचीत के दौरान नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि हमारा प्रयास है गर्मी से लोगों को राहत मिले इसके लिए फवारा द्वारा छिड़काव भी कराया जा रहा है साथ ही प्यास बुझाने के लिए वाटर एटीएम लगाया गया है। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 तक धूप में कम ही निकले। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खूब पानी पिए, नींबू पानी खीरा व अन्य ठंडी सामग्री पेय पदार्थ लेते रहे, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।