Breaking News

बहादुर शाह जफर चेतक प्रतियोगिता में मऊ के घुड़सवार ने मारी बाजी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रथम द्वितीय तृतीय को मेडल व पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

चेतक प्रतियोगिता का सैकड़ो की संख्या में लोगों ने लिया आनंद।

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में बहादुर शाह जफर चेतक प्रतियोगिता हुई आयोजित मऊ के घोड़ी बनी विजेता नगर पंचायत अध्यक्ष ने विजेता प्रथम द्वितीय तृतीय को मेडल व पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में 2:00 बजे जीयनपुर कस्बा के अजमतगढ़ मार्ग पर बहादुर शाह जफर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बिहार गाजीपुर मऊ बलिया आजमगढ़ के कुल 14 घोड़े ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता तीन राउंड में कराई गई प्रतियोगिता के फाइनल में मऊ की घोड़ी सवार श्रीकांत पांडेय को प्रथम पुरस्कार साइकिल व मेडल देकर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने सम्मानित किया वहीं द्वितीय पुरस्कार विनोद यादव व तृतीय पुरस्कार सुरेंद्र सिंह को मेडल व पंखा देकर सम्मानित किया गया इस दौरान चेतन प्रतियोगिता देखने के लिए नगर पंचायत जीयनपुर के सैकड़ो की संख्या में लोग जुटे रहे जिनमें मुख्य रूप से हरिशंकर यादव दीपक गुप्ता अरविंद कुमार जायसवाल मनीष मिश्रा जयनाथ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने