छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई गई जयंती।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी क्षेत्र के हरैया विकासखंड के सहनूपुर ग्राम पंचायत में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जो बृहस्पतिवार को 6:00 बजे शुरू हुआ देर रात्रि तक चला.जिसका आयोजन  राष्ट्रीय पिछड़ा  वर्ग इकाई आजमगढ़ ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी विकास पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा नई दिल्ली ने किया.अभिमन्यु राम ने संचालन किया.
कार्यक्रम का आरंभ भजुराम सिंह पटेल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष हरैया ने साहू जी महाराज और भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज  की 150वीं जन्म जयंती समारोह है साहू जी महाराज अपने राज्य में पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों को सर्वप्रथम 1902 में 50% आरक्षण दिया जिसे पूरे समाज में सबको बराबर का हक अधिकार मिला. लाल बहादुर त्यागी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी ने कहा कि साहू जी महाराज अगर इस समय होते तो जो दुर्दशा बीजेपी सरकार में पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यको के साथ अत्याचार हो रहा है वह नहीं होता भारत दुनिया में फिर से सोने की चिड़िया बन जाता.
 सगड़ी विधायक डॉक्टर न सिंह पटेल ने कहा कि आज देश में सभी राजनीतिक दलों के लोगों को अपने पूर्वजों के मार्ग पर चलकर देश की ब्रह्मवादी व्यवस्था को खत्म करना चाहिए. चौधरी विकास पटेल ने कहा कि आज साहू जी महाराज की जयंती पर सबको सबक लेना चाहिए और गांव-गांव जाकर पिछड़े दलित और माइनॉरिटी के लोगों को समझना होगा की सारी समस्याओं की मूल जड़ ब्रह्म वादी व्यवस्था है जिसके कारण देश में समस्या इसलिए सब कोई इकट्ठा होकर देश से ब्रह्मवादी व्यवस्था को उखाड़ फेंकना है तभी देश की तरक्की होगी.सुशील यादव,अभय नारायण सिंह पटेल,शिवधर प्रसाद,जयराम पटेल राम,राम दरस पटेल, रामप्रसाद पटेल, शिवसागर यादव, जय बहादुर मौर्य,कुसुम बौद्ध, अरुण सिंह पटेल ग्राम प्रधान सहरनूपुर, फूलबदन सिंह पटेल,ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर धनराज सिंह,शैलेश पटेल, प्रद्युमन सिंह, राजकुमार यादव,, फिरंगी, सुरेंद्र सिंह प्रेम सागर,अरविंद कुमार, संतलाल,चमन सिंह,सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

और नया पुराने