आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेलकुंडा बाजार चौक से 30 मीटर पूर्व लाटघाट रोड पर दिव्यांशी डिजिटल लाइब्रेरी का सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस दौरान सगड़ी विधायक ने कहा कि- इसके खुलने से क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को डिजिटल शिक्षा ग्रहण करने व प्रतियोगिताओं परीक्षाओं की ऑनलाइन तैयारी के लिए यह केंद्र काफी मददगार साबित होगा। विधायक ने कहा कि हर गांव में इस तरह के डिजिटल लाइब्रेरी होनी चाहिए ताकि युवाओं को सही चीजों का सही ज्ञान हो सके और वह देश की शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद कर सके उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए यह एक मील का पत्थर साबित होगा। विधायक ने कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं जो लाइब्रेरी में आसानी से अध्ययन कर समाज व देश को नई ऊंचाई दे सकते हैं कहा कि इस इलाके में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें शिक्षा क्षेत्र का नाम रौशन किया। इस लाइब्रेरी के खुल जाने से निश्चित रूप से इस इलाके के छात्र-छात्राओं को अच्छी सुविधा मिलेगी उन्होंने अपेक्षा जताई की आने वाले छात्रों को पढ़ने के लिए अच्छा माहौल मिले ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपना भविष्य सवार सके।
इस मौके पर लाइब्रेरी के मैनेजर अमित यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य के लिए यह सुनहरा अवसर रहा है तथा जो बच्चे पढ़ाई करने में असमर्थ है जिनके माता-पिता नही है उनके लिए लाइब्रेरी की तरफ से विशेष सहयोग दिया जाएगा और सीनियर सिटीजन के लिए धार्मिक आध्यात्मिक समाचार पत्रिका आदि को पढ़ने के लिए व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास रहेगा छात्रों को बेहतर सुविधा दी जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य तैयारी के लिए यह लाइब्रेरी बेहतर साबित होगी हम यहां पर आने वाले छात्रों को अच्छी सुविधा के साथ पढ़ने के लिए एक अच्छा माहौल देने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, रामसिंह पटेल प्रबन्धक, जगदीश यादव समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी, दिनेश यादव, राम शब्द यादव, सूर्यनाथ यादव 'सूरज' महाप्रधान आदि लोग मौजूद रहे।