Breaking News

जीयनपुर में सकुशल संपन्न मोहर्रम की दसवीं ताजिया का जुलूस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: ड्रोन कैमरे से प्रशासन ने जुलुस पर  रखी नज़र,भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा में निकाला गया जुलुस। कर्बला से निकल कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पर ताजिया दफन के साथ देर शाम हुआ समाप्त। आजमगढ ज़िले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोहर्रम की दसवीं का जुलूस निकाला गया। 
जहाँ देर शाम कर्बला में ताजिया को दफ्न कर जूलुस को सम्पन किया गया। इसी क्रम में जीयनपुर में हजरत इमाम हुसैन व 72 शहिदो की याद में मनाया जाने वाले मोहर्रम का 10 वीं का जुलूस निकाला गया। जो अपने कदीमी रास्ते से होते हुए जीयनपुर कर्बला मैदान में पंहुचा। जहा अजादारो ने नौहा व जंजीरी मातम पेश किया। इसके बाद कर्बला मैदान से जुलुस ताजिया, ढोल ताशो के साथ आगे बढ़ा जो लड्ढाशाह की मजार होते हुए अजमतगढ रोड, समता नगर होते हुए शाम 4 बजे जीयनपुर चौक पर पंहुचा, जहां जीयनपुर, सगड़ी, व समनपुर की अंजुमन ने नौहा व जंजीरी मातम पेश किया। और करतब करने वालो ने अनेकों करतब दिखाएं। इसके बाद पून: जुलुस ताजिया के साथ या हुसैन की सदाओं के साथ आगे बढ़ा जो बाज़ार ख़ास, आजादनगर होते हुए पुन: जीयनपुर कर्बला मैदान में आकर समाप्त हुआ। जुलुस समाप्त होते ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडे ने ड्रोन कैमरे से जुलुस पर नज़र रखी। इस दौरान जीयनपुर चौक पूरी तरह से जाम होने की वजह से आम लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पहले से ही एतीयातन अंजानशहीद एव रजादेपुर मोड़ से रुट डायवर्ट के छोटी बड़ी समस्त वाहनों को मनिकाडीह पकवाईनार होते हुए गुजरे। जिससे लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वही पुलिस और पीएसी के जवान भारी संख्या में सुरक्षा की दृष्टि से लगाये गए थे। इस दौरान पतार,खतीबपुर,डोरवा,सुंदर सराय बल्लो आदि गांवों में मोहर्रम के दौरान दसवीं का जुलूस निकाला ताजियों के साथ मातम किया गया जो बक्शनपुर के कर्बला में दफन की। वही डोरवा गांव में हिंदुओं द्वारा लगभग 350 सालों से चौहान समाज के लोग ताजिया का निर्माण करते आ रहे है । और जुलूस के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते हुए सुंदरसराय बल्लो के कर्बला में ताजिया को दफन करते आ रहे है। जहाँ पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में भारी संख्या में लगाया गया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी,कोतवाल विवेक पांडे,सहित नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,नेहाल मेंहदी,जीशान मेहंदी,फ़हद खान, आदिल अब्बास,आसिफ खान, शहजान मेंहदी,अयाज अब्बास, जैद अब्बास, अजहर अब्बास, कैसर अब्बास,नसीम, हैदर, वफादार,कासिम सज्जाद, फैसल खान,सहित आदि लोग मौजुद रहे।

और नया पुराने